गुरु परिचय
आनंदपीठाधीश्वर
आचार्य महामंडलेश्वर अनंत श्री विभूषित श्री श्री 1008
स्वामी बालकानंद गिरि जी महाराज
(तपोनिधि पंचायती श्री आनंद अखाड़ा भारत)
पूज्य श्री बालकानंद जी महाराज के पावन सानिध्य एवं प्रेरणा से
अग्रसेन वैश्य अखाड़ा का गठन किया गया है। उनके आध्यात्मिक मार्गदर्शन,
नेतृत्व एवं प्रेरणा से यह अखाड़ा धर्म, संस्कृति, समाज सेवा और जनकल्याण
के कार्यों के लिए समर्पित होकर निरंतर अग्रसर है।
पूज्य गुरुदेव को इस अखाड़े के आचार्य के रूप में विधिवत स्थापित किया गया है।
उनके मार्गदर्शन में अखाड़ा धार्मिक परंपराओं के संरक्षण, समाज सेवा,
लंगर सेवा, प्याऊ व्यवस्था तथा महाकुंभ जैसे महान आयोजनों में सक्रिय योगदान
देने के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है।